BN की मुकेश कुमारी ने साउथ वेस्ट जोन एथेलेटिक्स में जीता ब्रॉन्ज

चेन्नई में आयोजित साउथ वेस्ट जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज

 | 
BN Mukesh Kumari won bronze

उदयपुर 15 जनवरी 2023 । बी एन विश्वविद्यालय के खाते में राष्ट्रीय स्तर के एक और पहले पदक की सौगात बी पी एड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मुकेश कुमारी ने दिलाई। 

यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ हितेश रावल ने बताया की चेन्नई में आयोजित साउथ वेस्ट जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में तीसरे स्थान पर रहकर ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। 

विश्वविद्यालय का यह एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर का पहला मेडल है। यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड चेयरमैन डॉ राजेंद्र सिंह शक्तावत ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा की इस उपलब्धि के साथ मुकेश कुमारी 20 फरवरी को चेन्नई में ही होने वाली आल इंडिया एथेलेटिक्स टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए क्वालीफाई हो गई हैं। 

इस खबर से बी एन संस्थान में हर्ष व्याप्त हैं और संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली, सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़, विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट प्रो. एन बी सिंह, रजिस्ट्रार परबत सिंह राठौड़ ने मुकेश कुमारी को बधाईया प्रेषित करते हुए अगले महीने होने वाली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जितने की आशा व्यक्त की हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News