बॉक्सर नंदिनी तोमर को राज्य स्तर पर रजत पदक

मुक्केबाज नंदिनी तोमर भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा है

 | 
boxer nandini tomar

उदयपुर 22 जून 2022 । उदयपुर की मुक्केबाज़ नंदिनी तोमर ने राज्य स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया है। नंदिनी तोमर ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता ट्रायल में स्वर्ण पदक जीता था। 

उदयपुर के भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ सीमा नरुका ने बताया कि भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा मुक्केबाज नंदिनी  तोमर पुत्री तेजबहादुर सिंह ने राज्य स्तर पर रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

विद्या प्रचारिणी सभा के सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया ने विद्या प्रचारिणी सभा को बधाई एवं नंदिनी तोमर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपखेड़ी एवं विद्यालय के चेयरमैन हनुमन्त सिंह बोहेड़ा ने नंदिनी को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News