झलक, प्रियदर्शी व अमित बने राजस्थान बॉक्सिंग चैंपियन

राजस्थान सीनियर मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता

 | 
rajasthan boxing

उदयपुर 10 दिसंबर 2022 । जयपुर में सम्पन्न हुई राजस्थान सीनियर मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक व 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। 

राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि महिला वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ झलक तोमर ने फाइनल में चुरू की बॉक्सर सोनम को हराते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उदयपुर के नए उभरते हुए बॉक्सर प्रियदर्शी सिंह ने लाइट मिडिल वेट कैटेगरी में फाइनल में टोंक के बॉक्सर मनीष कुमार को हराते हुए विजेता बने। लाइट वेल्टर वेट वर्ग में अमित श्योरण ने फाइनल में दौसा के मुक्केबाज़ अन्तरेश राज को हराते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

लाइट वेट वर्ग में चेतन सिंह पंवार का प्रदर्शन अच्छा रहा उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त किया सेमीफाइनल में जोधपुर के मुक्केबाज़ लोकेश खींची से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।  महिला वर्ग चारुल पारीक को अर्शी खानम से हार का सामना करना पड़ा व कांस्य पदक प्राप्त किया। 

उदयपुर से रिंग ऑफिशियल समर फतह सिंह राठौड़ थे। तीनों विजेता बॉक्सर राज्य क्रीड़ा के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत के प्रशिक्षणार्थी है। पदक विजेता मुक्केबाज़ों को जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, वरिष्ठ खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के आर ओ सी चेयरमैन दलपत सिंह चुण्डावत, श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी, जिला मुक्केबाज़ी संघ के समस्त सदस्यों, क्रीड़ा परिषद के समस्त प्रशिक्षकों एंव श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के समस्त सदस्यों ने हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News