राजस्थान बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रियदर्शी व अमित

राष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप

 | 
boxer

उदयपुर 31 दिसंबर 2022 । हिसार हरियाणा में कल से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के बॉक्सर प्रियदर्शी सिंह व अमित श्योराण राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि दोनों बॉक्सर ने हाल ही मे जयपुर में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में राजस्थान चैम्पियन बने थे। दोनों बॉक्सर क्रीड़ा परिषद के बॉक्सिंग कोच नरपत सिंह चुण्डावत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। 

प्रियदर्शी 71 किलो भार वर्ग मे व अमित 63 किलो भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दर्शाएंगे। राठौड़ ने बताया कि अमित पूर्व में राष्ट्रीय पदक विजेता है व राज्य सरकार की ओर से उन्हें आउट ऑफ टर्न में जोइनिंग भी प्रदान कर दी गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News