राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में राजस्थान ने 18 स्वर्ण, 21 रजत व 9 कांस्य पदक सहित कुल 48 पदक जीते

राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में राजस्थान ने 18 स्वर्ण, 21 रजत व 9 कांस्य पदक सहित कुल 48 पदक जीते

औरंगाबाद में संपन्न हुई राष्ट्रीय बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता

 
bench press

उदयपुर 24 जनवरी 2023। औरंगाबाद में संपन्न हुई राष्ट्रीय बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर महिला वर्ग एवं जूनियर महिला वर्ग में राष्ट्रीय टीम उप विजेता का खिताब जीता। वही सब-जूनियर पुरुष वर्ग व मास्टर वन पुरुष वर्ग में भी राजस्थान टीम उपविजेता रही।   

यह जानकारी देते हुए राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि राजस्थान टीम ने राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण, 21 रजत व 9 कांस्य पदक सहित कुल 48 पदक जीते। 

राज्य टीम में उदयपुर की श्रेया सिंह ने 84 किलो सब-जूनियर महिला भार वर्ग में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता, 74 किलो सब-जूनियर पुरुष भार वर्ग में देवेन्द्र नागदा ने रजत पदक व 83 किलो सब जूनियर पुरुष वर्ग में सौरभ मल ने कांस्य पदक जीता। जबकि उदयपुर के ही ओम प्रकाश चौहान ने मास्टर थ्री में 93 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 

सीनियर पुरुष वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग में जोधपुर के सुनील कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीते, इसी भार वर्ग में अर्जुन ने दो रजत पदक जीते। 52 किलो सीनियर महिला भार वर्ग में दौसा की पिस्ता बाई गुर्जर ने 80 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। 84 किलो सीनियर भार वर्ग में जोधपुर की सृष्टि चौहान ने दो स्वर्ण जीते। 

76 किलो सीनियर भार वर्ग में सीकर की सुशीला ने स्वर्ण पदक जीता। 63 किलो सीनियर भार वर्ग में भीलवाडा की सरिता सर्वा ने स्वर्ण पदक जीता। 84 किलो से अधिक भार वर्ग में मनीषा प्रजापत ने रजत पदक जीता। 84 किलो सीनियर भार वर्ग में भरतपुर की रौशनी चौधरी ने कांस्य पदक जीता। 84 किलो सीनियर क्लासिक भार वर्ग में चित्तोडगढ की सुरभि वैष्णव ने कांस्य पदक जीता। 47 किलो भार वर्ग सीनियर में भीलवाडा की नीतू खत्री ने भी चौथा स्थान प्राप्त किया।

जूनियर पुरुष वर्ग में 83 किलो भार वर्ग में अजमेर के नितेश रावत ने दो स्वर्ण पदक जीते। 53 किलो भार वर्ग में महेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग में भरतपुर की सीमा कुंतल ने स्वर्ण पदक जीता। 57 किलो भार वर्ग में अलवर की महक यादव ने दो रजत पदक जीते।  63 किलो भार वर्ग में अजमेर की भाग्यश्री ने रजत पदक व 69 किलो भार वर्ग में अलवर की जया जैन ने कांस्य पदक जीता। 

सब-जूनियर पुरुष वर्ग में 120 किलो से अधिक भार वर्ग में अलवर के जितेन्द्र शर्मा ने दो स्वर्ण पदक जीते। 74 किलो भार वर्ग में योगेन्द्र सोगरवाल ने रजत पदक व 66 किलो भार वर्ग में साहिल बैरवा ने रजत पदक जीता। सब-जूनियर महिला वर्ग में प्रियांशी राजपूत ने दो रजत पदक जीते। 43 किलो सब जूनियर में भीलवाडा की दुर्गा कुमावत ने रजत पदक व 76 किलो भार वर्ग में दिव्या कुमावत ने रजत पदक जीता।   

59 किलोग्राम भार वर्ग मास्टर वन में जोधपुर के जय प्रकाश गोयल ने स्वर्ण पदक, 66 किलो भार वर्ग में सुनील नागोरी ने स्वर्ण पदक, 105 किलो भार वर्ग में जयपुर के सत्येन्द्र सिंह राठौर ने दो स्वर्ण पदक जीते। वही 83 किलो भार वर्ग में दीपक कुमार शर्मा ने रजत पदक जीता। 120 किलो भार वर्ग में अजमेर के विनोद कुमार गोटरवाल ने कांस्य पदक जीता। 83 किलो मास्टर टू भार वर्ग में जोधपुर के हेम सिंह बागेला ने दो रजत पदक जीते। 83 किलो मास्टर थ्री भार वर्ग में संदीप देवड़ा ने दो कांस्य पदक जीते। 

मास्टर वन महिला वर्ग में 63 किलो भार वर्ग में बाड़मेर की अनीता राठी ने दो रजत पदक जीते व 76 किलो भार वर्ग में चित्तोडगढ की माया कुमारी जोशी ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। 76 किलो भार वर्ग में मधु कँवर ने कांस्य पदक जीता। 

इस तरह राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 48 पदक जीते। राज्य टीम के मेनेजर व कोच विनोद साहू थे। टीम के शानदार प्रदर्शन पर राज्य संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने सभी पदक विजेता खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal