ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल

 | 
RAJIV GANDHI

उदयपुर 1 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल राज्य सरकार द्वारा किए नवाचार के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं तराशने लिए आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के प्रथम चरण ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन का समापन गुरुवार को हुआ।

शहर के समीप बड़़गांव क्षेत्र के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वह आगे जाकर गांव व देश का नाम रोशन करेगा। विशिष्ट अतिथि भुवनेश व्यास ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हर वर्ग का खिलाड़ी एक मंच पर एकजुट हुआ और भाईचारे के साथ इस आयोजन को सफल बनाया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य वन्दना गिलूण्डिया ने अतिथियों का स्वागत किया और खेल प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता सहित हर प्रतिभागी की सराहना की। शारीरिक शिक्षिका लता गहलोत ने आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आभार शारीरिक शिक्षक रामगोपाल चौबीसा ने जताया। इस दौरान प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News