राणावत खेलों इंडिया में निर्णायक नियुक्त

अंबाला में होने वाली खेलों इंडिया यूथ तैराकी प्रतियोगिता में रणवीर सिंह राणावत को निर्णायक नियुक्त किया गया है। 
 | 
RANVEER SINGH RANAWAT

उदयपुर 4 जून 2022 । आगामी 6 जून से  6 जून से 14 जून को अंबाला में होने वाली खेलों इंडिया यूथ तैराकी प्रतियोगिता में रणवीर सिंह राणावत को निर्णायक नियुक्त किया गया है। 

राजस्थान राज्य तैराकी संघ के सचिव चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि राणावत राष्ट्रीय तैराक, तैराकी प्रशिक्षक तथा राज्य तैराकी दल के चयनकर्ता है । 

रणवीर सिंह राणावत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्य करते अंतराष्ट्रीय स्तर पर जापान, फिलीपींस, वियतनाम आदि में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है । 

राणावत की नियुक्ति तथा खेलों इंडिया के लिए प्रस्थान पर वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान एवं जिला तैराकी संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित करी ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News