रूबी चैप्टर के द रेडियंस शार्क ने जीता अर्बन स्क्वायर बीएनआई उदयपुर प्रीमियर लीग

दीपांक भटनागर मैन ऑफ द फाइनल मैच रहें

 | 
ud

निदेशक अनिल छाजेड़ द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार और विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई

स्क्वायर बीएनआई उदयपुर प्रीमियर लीग का चावत अकादमी, उदयपुर में आयोजन किया। जिसे रूबी चेप्टर के द रेडियंस शार्क ने बीएनआई उदयपुर के एमेथिस्ट चेप्टर को हराकर उक्त टुर्नामेन्ट जीता। विजेता टीम के मालिक सिद्धार्थ लढ़ा थे।

udaipur


बीएनआई उदयपुर के कार्यकारी निदेशक अनिल छाजेड़ ने बताया कि इससे पूर्व अर्बन स्क्वायर बीएनआई प्रीमियर लीग का उद्घाटन और ट्रॉफी का अनावरण बीएनआई उदयपुर के कार्यकारी निदेशक अनिल छाजेड़ व अर्बन स्क्वायर के अध्यक्ष जीएस पोद्दार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएस पोद्दार थे। टूर्नामेंट के चेयरमैन विशाल तापड़िया थे। 

ud

टुर्नामेन्ट में सफायर टाइटन्स, द रेडियंस शार्क्स, पेरिडॉट रॉयल्स, एमेथिस्ट, पर्ल पैंथर्स और क्लासिक ब्रो नामक सात चेप्टर की छह (6) टीमों ने भाग लिया और पांच (5) ओवरों के नौ (9) मैच खेलें गये। बीएनआई उदयपुर के कार्यकारी निदेशक अनिल छाजेड़ द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार और विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। नमन नाहटा मैन ऑफ द सीरीज, सुमित मुंद्रा द बेस्ट बैट्समैन, रोहन मित्तल द बेस्ट बॉलर, राजन भाटिया बेस्ट फील्डर थे। दीपांक भटनागर मैन ऑफ द फाइनल मैच रहें। इस अवसर पर राजस्थान रणजी टीम के कोच निखिल डोरू ने पुरूस्कार वितरीत किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News