स्केटिंग के खिलाडियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया एसपी ने
8 खिलाडी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगें गुडगांव
| Dec 31, 2022, 18:01 IST
सीबीएसई वेस्ट जोन स्केंटिग कम्पीटीशन में गोल्ड मेडल जीतने वाले 8 खिलाडियों को जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। यह सभी खिलाडी 6 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने गुडगांव जाएगें।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर खिलाडियों ने भी कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। श्रीराम स्केटिंग क्लब के मंजीत सिंह ने बताया कि श्रीराम स्केटिंग क्लब के 8 खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर गौरव की बात है आगे भी क्लब की और से ऐसे की खिलाडी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहेंगे।
