घुड़सवारी की टेन्ट पैगिंग स्पर्धा शौर्या जैन नेशनल के लिए क्वालीफाई
घुड़सवारी में राजस्थान की ओर से एकमात्र महिला प्रतिनिधि
उदयपुर 19 दिसंबर 2022 । उदयपुर निवासी शौर्य जैन ने 12 से 18 दिसंबर को गुरुकुल स्कूल गाजियाबाद (उ. प्र) में आयोजित घुड़सवारी की टेंट पैकिंग स्पर्धा रीजनल इक्वेस्ट्रियन लीग में 54 अंक प्राप्त करते हुए नेशनल हेतु क्वालीफाई कर लिया।
शौर्या जैन आगामी 12 से 18 फरवरी 2023 को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेगी। शौर्या जैन राजस्थान से एकमात्र महिला खिलाड़ी है जिन्होंने नेशनल क्वालीफाई किया है इससे पूर्व भी वह जूनियर एवं सीनियर में नेशनल खेल चुकी है।
शौर्या जैन ने गाजियाबाद हॉर्स शो-दी पेन्टा ग्रान्ड शो-2022 में भी भाग लिया। कार्यक्रम के समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय टेंट पैकिंग फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद बिन ईसा अल्फरोज (ओमान) ने शौर्या जैन को अवार्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित करते हुए अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार बांटे।
