रूद्र प्रताप-कायाकिंग कैनोइंग और अदिति-बास्केटबॉल का देंगें प्रशिक्षण

रूद्र प्रताप सिंह फतेहसागर झील की पाल पर कायाकिंग - कैनोइंग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण  कराएंगे

 | 

उदयपुर 4 जुलाई 2022। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद कार्यालय जयपुर को दी गई सूचना के अनुसार उदयपुर जिले में दो और अंश कालिक प्रशिक्षकों की सेवाएं उपलब्ध होगी। राष्ट्रीय स्तर पर कायकिंग खेल में पदक विजेता रुद्र प्रताप सिंह चौहान को कायकिंग एवं कैनोइंग खेल (वाटर स्पोर्ट्स) खिलाड़ियों तथा सीनियर नेशनल बास्केटबॉल अदिति रांकावत को बास्केटबॉल खेल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने हेतु अंशकालिक प्रशिक्षक के रूप चयनित किया गया है।

रूद्र प्रताप सिंह फतेहसागर झील की पाल पर कायकिंग - कैनोइंग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगे जबकि अदिति रांकावत चेतक सर्किल स्थित महाराणा भूपाल स्टेडियम के नवनिर्मित सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News