राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का राज्य स्तरीय शुभारंभ कल

उदयपुर की टीमें पहुंची एसएमएस जयपुर

 | 
statle level rural olympic

उदयपुर 15 अक्टूबर 2022 । राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लिए उदयपुर के खिलाडि़यों का दल जयपुर पहुंचा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने राज्य स्तर पर भाग लेने वाले सभी खिलाडि़यों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ उदयपुर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। 

जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन के नेतृत्व में विभिन्न खेलों की टीमें, प्रशिक्षकों के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहुंची जहां मार्च पास्ट की रिहर्सल के साथ खेलों का पूर्वाभ्यास किया। 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार 16 अक्टूबर को सायं 4 बजे होगा। उदयपुर टीम में 58 बालिकाएं 54 बालक खिलाड़ी व दल प्रभारी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News