राजस्थान क्रिकेट की स्टेट टीम में उदयपुर की सुमित्रा और सोनल का चयन

सुमित्रा और सोनल राजस्थान टीम में 

 | 
sonal kalal and sumitra jat

उदयपुर की महिला खिलाड़ी सुमित्रा जाट और सोनल कलाल का सीनियर वूमेंस टी 20 टूर्नामेंट के लिए राजस्थान टीम में चयन हो गया हैं। राजस्थान की 20 सदस्य खिलाड़ियों का चयन 60 लड़कियों में से हुआ हैं। खिलाड़ियों का चयन आरसीए एकेडमी में 4 टीमें बनाकर हुए मैचों के आधार पर किया गया हैं। 

कोच मनोज चौधरी ने बताया कि उदयपुर की सुमित्रा और सोनल कलाल पांडिचेरी में 15 अप्रैल से होने वाले टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाएगी। पांडिचेरी रवाना होने से पहले राजस्थान की टीम 11 से 14 अप्रैल तक दिल्ली में तीन प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। 

cricketer

आपको बता दे कि लेकसिटी की महिला क्रिकेटर सोनल कलाल ने 2017 में यूनिवर्सिटी क्रिकेट से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद केवल पांच वर्ष में ही इंडिया-ए टीम तक पहुंचने का सफर तय कर खुद को मैदान में साबित कर दिया। सोनल ने सीनियर वुमन क्रिकेट की इंडियन रैंक में टॉप में शामिल होकर बेस्ट विकेट टेकर का खिताब भी हासिल कर चुकी है। 

वहीं सुमित्रा जाट ने पहली बार 2014 में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर से राजस्थान क्रिकेट में भाग्य आज़माया। 2019 सीज़न में राजस्थान अंडर 19 की कप्तानी मिली थी। अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को दिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News