T10 यूनिक प्रीमियर लीग का उद्घाटन

प्रतियोगिता में शहर की 16 टीमों ने भाग ले रही है

 | 
T10 Cricket

शहर की सबसे बड़ी टी 10 क्रिकेट लीग यूनिक प्रीमियर लीग प्रायोजक का उद्घाटन समारोह गीतांजलि मेडिकल कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि यदुराज सिंह कृष्णावत, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर अंजर साबरी, विशिष्ट अतिथि क्रिकेट कोच माजिद अमर, दिलीप भंडारी, शैतान सिंह झाला, आरिफ अमर, मंजूर खान, उमेश सिंह व मोहम्मद हुसैन मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में शहर की 16 टीमों ने भाग ले रही है जिसमे केवीएन एमेच्योर, पी एच सी ब्लास्टर्स, मेवाड़ रॉयल, योगा ट्री क्लासेस, बार्बी बुटीक, मिस्टी, लिम्रा कॉल, श्री कृष्णा प्रोपर्टी, श्री चारभुजा रेस्टोरेंट, इप्प्रेरल रियल इस्टेट, गौरव क्लब, बी एच क्लब हल्दीघाटी भाग ले रही है। 

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मिस्टी ने सुपर ओवर में योगा ट्री को हरा कर जीत हासिल की, दूसरे मुकाबले में के वी एन ने मेवाड़ रॉयल्स को 44 रनो से हराया, तीसरे मैच में बी एच क्लब ने केवीएन को 29 रनो से हराया।

सभी मैन ऑफ द मैच को माजिद अमर ने पुरुस्कार प्रदान किए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News