उदयपुर की तनिष्क पटवा ने राजस्थान को 1 कांस्य पदक दिलाया

10वीं राष्ट्रीय कायाकिंग एवं कैनोइंग खेल की 15 किलोमीटर मेराथन रेस स्पर्धा में दिलाया पदक 

 | 

राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव महेश पिम्पलकर ने बताया की भोपाल में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय कायाकिंग एवं कैनोइंग सीनियर वह जूनियर मैराथन प्रतियोगिता में उदयपुर से महिला वर्ग की खिलाडी सुश्री तनिष्क पटवा ने 15 किलोमीटर कायाक k1 रेस में राजस्थान के लिए 1 कांस्य  पदक जीता। 

भारतीय ड्रैगन बोट चेयरपर्सन एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के तेराकी प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान ने बताया की तनिष्क  पिछले कई वर्षो से कायाकिंग प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान की देख रेख में कर रही तथा इस प्रतियोगिता से पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की कायाकिंग प्रतियोगिता में कई पदक अर्जित कर चुकी है। 

यह उदीयमान खिलाड़ी आने वाले समय भारत का परचम विश्व स्तर पर फहरायगी वह तनिष्क के साथ ही साथ सब जूनियर वर्ग के खिलाडी वंशराज सिंह चौहान, रुद्रप्रताप सिंह चौहान, सक्षम कुमावत, शगुन कुमावत, अरनी भंडारी, निया शाह का भी फाइनल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 

सभी खिलाड़ियों के उदयपुर लौटने पर भारतीय ड्रैगन बोट के चेयरपर्सन दिलीप सिंह चौहान, राजस्थान कायकिंग संघ के उपाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान,  आर. के धाभाई अध्यक्ष,  पियूष कच्छावा, चेयरमैन कैनो स्प्रिंट, नवल सिंह चुण्डावत चेयरमैन स्टैंडप पैडलिंग, तुषार मेहता चेयरमैन कैनो सलालूम, चेयरमैन कैनो पोलो वीरम देव सिंह कृष्णावत, उपाध्यक्ष भगवान स्वरुप वैष्णव,  कायाकिंग प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान, दीपक गुप्ता, तैराकी प्रशिक्षक रणवीर सिंह जोलावास, किशन गायरी, त्रिलोक वैष्णव, कुलदीपक पालीवाल, एवं शहर के खेल प्रेमियों ने बधाई तथा आशीर्वाद स्वरूप शुभकामनाएं प्रेषित की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News