उदयपुर आकाशवाणी के लालस विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में करेंगे कमेंट्री

भारत और स्पेन के बीच राउरकेला में 13 जनवरी को लीग मैच में कमेंट्री करेंगे

 | 

उदयपुर, 9 जनवरी 2023। उदयपुर आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर महेन्द्र सिंह लालस ओडिशा में होने वाली विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता का आंखों देखा हाल सुनाएंगे। 

भारत और स्पेन के बीच राउरकेला में 13 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े तथा नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जाने वाले महत्वपूर्ण लीग मैच में लालस कमेंट्री करेंगे। 

लालस इससे पहले 2018 के विश्व कप हॉकी मुकाबलों और टोक्यो ओलिंपिक के हॉकी मुकाबलों का आंखों देखा हाल भी सुना चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News