उदयपुर की अमीषा थाईलैंड में एशियन यूनिवर्सिटी महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

उदयपुर से सॉफ्टबॉल खेल में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली खिलाड़ी

 | 
am

उदयपुर की अमीषा जोशी थाईलैंड में होने वाली एशियन यूनिवर्सिटी महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता जो की 14 दिसंबर 2022 से 17 दिसंबर 2022 तक आयोजित होगी, उसमें भारतीय टीम में भाग लेगी। अमिषा उदयपुर से सॉफ्टबॉल खेल में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली खिलाड़ी है जो कि अपने कोच कमलेश जी शर्मा के निर्देशन में पिछले 6 वर्षो से निरंतर अभ्यास एवं प्रदर्शन कर रही है।
 

जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि वर्तमान में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर में बी.ए. अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रही है। अमीषा जोशी 2017 में 35 वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता रोहतक हरियाणा में राजस्थान टीम से भाग लिया था। 2019 में 37 वी जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता तेलंगाना में राजस्थान टीम से भाग लिया। 2019 में 64 वी स्कूल नेशनल खेल प्रतियोगिता नागपुर, महाराष्ट्र में राजस्थान टीम से भाग लिया तथा इस उपलब्धि के लिए उदयपुर जिला कलेक्टर द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मान प्राप्त किया गया था। 2021ऑलइंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट,हरियाणा में भाग लिया था। 2021 राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता अनंतपुरी आंधप्रदेश में राजस्थान टीम के उपकप्तान के रूप में भाग लिया था। अब थाईलैंड में होने वाली एशियन यूनिवर्सिटी महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले कर उदयपुर का नाम रोशन करेगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News