राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर के नमन और प्रतीक फाइनल में

हैदराबाद के क्रांति किरण को हराकर फाइनल में अपना स्थान बनाया 

 | 
naman

जालंधर पंजाब में चल रही राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता (सेंट्रल स्कूल इंडिया) में उदयपुर के मुक्केबाज़ों नमन शर्मा व प्रतीक सालवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपना स्थान बना लिया है।

राज्य क्रीड़ा परिषद के मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुंडावत ने बताया कि अंडर 19 प्रतियोगिता में 54 किलो भार वर्ग में प्रतीक सिंह कुशवाह ने दिल्ली के मुक्केबाज़ अमन चावला को और 60 किलो भार वर्ग में नमन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद के क्रांति किरण को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News