राज्य अंतर जिला सिविल सेवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर उपविजेता

खिलाडि़यों ने जिला कलक्टर को सौंपी ट्रॉफी, कलक्टर ने दी टीम को बधाई

 | 
volleyball

उदयपुर 11 अक्टूबर 2022 । राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से षष्टम राजस्थान राज्य अंतर जिला सिविल सेवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता जैसलमेर में आयोजित हुई, जिसमें उदयपुर जिला उपविजेता रहा।

जिला कलेक्टर कार्यालय के खेल मंत्री व सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि दल के उदयपुर लौटने पर उपविजेता की ट्रॉफी जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को एडीएम सिटी श्रीमती प्रभा गौतम व एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर की मौजूदगी में सुपुर्द की गई। कलेक्टर ने सभी खिलाडि़यों को बधाई दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस टीम में सुरेंद्र सिंह चुंडावत, जितेंद्र चौबीसा, नरेश पालीवाल, रोशन डांगी, शशांक जोशी, जगत सिंह झाला, संजय भट्ट, संजय वैष्णव, जगदीश सोनी, गोविंद लाल मेहता, शंकर लाल डांगी, राजेंद्र सिंह, मुकेश कल्याणा आदि का योगदान रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News