उदयपुर के युग ने जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में जीते 4 मेडल

राजस्थान के पहले तैराक 

 | 
yug

उदयपुर के युग चेलानी ने भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित हो रही 48वीं नेशनल जूनियर तैराकी में 4 दिन में 4 मेडल अपने नाम किए हैं। ऐसा करने वाले युग राजस्थान के पहले तैराक हो गए। इससे पहले 2018 में फिरदौस कायमखानी ने जूनियर नेशनल में 3 पदक जीते थे।

भुवनेश्वर में चल रही 48वीं जूनियर नेशनल स्वीमिंग में युग ने पहले दिन 200 मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग में ब्रॉन्ज जीता। इसके अगले दिन 200 मीटर बटरफ्लाई में सिल्वर मेडल हासिल किया। तीसरे दिन युग ने 4 गुना 100 इंडिविजुअल मेडले में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। मंगलवार को युग ने पानी में डुबकी लगाकर सिल्वर मेडल निकाली। युग ने मेडल 200 मीटर इंडीविजुअल स्पर्धा में जीता। 

युग खेलों इंडिया में भी जीत चुके हैं मेडल

उदयपुर में युग महेश पालीवाल से कोचिंग लेेते हैं। युग ने पिछले 7 महीने से बेंगलुरु की डोल्फिन एकेडमी में द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच निहार अमीन से ट्रेनिंग लेनी शुरु की है। युग खेलों इंडिया में भी मेडल जीत चुके हैं।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News