राज्य मुक्केबाज़ी में उदयपुर के मुक्केबाजों ने जीते 4 स्वर्ण सहित 10 पदक

प्रतियोगिता में उदयपुर दूसरे स्थान पर रहा

 | 
NAPS

सीकर में आयोजित प्रथम राज्य विद्यालय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण सहित 10 पदक प्राप्त किए व प्रतियोगिता में उदयपुर दूसरे स्थान पर रहा।

राज्य क्रीड़ा परिषद के मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि केंद्र के आमिल अली, हिमांशी चौधरी, समर सिंह यदुवंशी व ताश्री मेनारिया ने स्वर्ण पदक, नन्दिनी तोमर ने रजत जीता वंही जयदीप सोनी, वारिस अली, भव्य शर्मा, गुनगुन दयारमानी, एंजेल जैन ने कांस्य पदक जीते, जीत पर राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, महाराणा प्रताप खेल गांव के खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी, जगदीश जी पानेरी, खेल अधिकारी शकील हुसैन, प्रशिक्षक महेश पालीवाल ,प्रशिक्षक सुनीता जी भंडारी, दिलीप जी भंडारी, अजित जैन, हिमांशु राजोरा जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी व संघ के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News