उदयपुर के चार खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
यूनिक क्रिकेट एकेडमी के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया
उदयपुर ने प्रथम मुकाबले में राजसमंद को 20 रनों के अंतर से हराया
राजस्थान के रतनगढ़ चूरू में 27 वीं राज्य स्तरीय जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए यूनिक क्रिकेट एकेडमी के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया।
यूनिक क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच शाहरुख खान ने बताया कि 18 व 19 फरवरी को जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अकादमी के देवांश चनाल,वासु शर्मा, रोहित पालीवाल व रिदम बावरा का जिला स्तरीय प्रतियोगिता मैं उत्कर्ष प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया।
देवांश को उदयपुर टीम का कप्तान बनाया गया। उदयपुर ने प्रथम मुकाबले में राजसमंद को 20 रनों के अंतर से हरा दिया वहीं मैन ऑफ द मैच रिदम को 25 रन व 3 विकेट लेने पर दिया गया ।