वेट् वु डाओ मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उदयपुर रहा विजेता

राज्य के 8 जिलों के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया

 | 
viet vu dao martial art

उदयपुर। शहर में आयोजित की गई वेट् वु डाओ मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उदयपुर ने अजमेर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। वेट् वु डाओ राजस्थान  के अध्यक्ष संजू सिंह ने बताया कि आज मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के 8 जिलों के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में मेजबान उदयपुर की टीम ने अजमेर को हरासकर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अजमेर टीम और तीसरे पर राजसमंद टीम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानालाल वाया थे। यह खेल एशियन स्पोर्ट्स कौशल से मान्तया प्राप्त है। इस प्रतियोगिता की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जून में लखनऊ में आयोजित होगी जिसमें राजस्थान से 40 खिलाड़ी भाग लेंगे।

राजस्थान टीम के कोच मनोज कुमार रहेंगे और टीम मैनेजर संजू सिंह होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानालाल वया की ओर सेे सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल लेने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपए, सिल्वर मेडल को 1100 रुपए, ब्राउन फर्स्ट एंड सेकंड को 500 रुपए दिए गए। 

वेट् वु डाओ ऑफ राजस्थान के सचिव मनोज मनोज कुमार ने सभी ऑफिसर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिसमें पंकज चौधरी कपिल शर्मा विकास अंकित शर्मा लोकेश कमलेश सेन पार्थ व्यास राजकुमार सेन शामिल थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News