उस्ताद अंबालाल चौधरी स्मृति कुश्ती प्रतियोगिता 27 से

आयड गंगु कुंड व्यायामशाला में होगी प्रतियोगिता
 | 
kushti

उदयपुर 24 मई 2022 । उस्ताद श्री अंबालाल चौधरी स्मृति दंगल समिति की ओर से उस्ताद अंबालाल चौधरी की पुण्यतिथि पर 27 व 28 मई को गंगु कुंड स्थित श्री बजरंग राष्ट्रिय व्यायाम शाला उदयपुर बाल केसरी व उदयपुर महिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। 

व्यायामशाला के यशवंत चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शहर और आसपास के सभी व्यायामशाला के पहलवान भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में उदयपुर वीर लव 45 से 50 किलो भार वर्ग, उदयपुर वीर कुश 40 से 45 किलो भार, उदयपुर वीर अभिमन्यु 35 से 40 किलो भार, उदयपुर बाल वसंत 30 से 35 किलो भार में आयोजित होगी। 

इसके अलावा उदयपुर केसरी 60 किलो भार से उपर, उदयपुर महिला केसरी 40 किलो भार से उपर, उदयपुर कुमार 55 से 60 किलो भार से उपर तथा उदयपुर किशोर कुश्ती 50 से 55 किलो भार वर्ग में आयोजित होगी। 

चित्रांषु चौधरी ने बताया कि सभी कुश्तिया गद्दे पर ओलंपिक पद्धति के नियमानुसार होगी। पहलवानों का वज़न 27 मई को दोपहर 2 बजे लिया जाएगा तथा प्रतियोगिता शाम 4 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News