वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में अब तक 5,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन, जिंक सिटी उदयपुर बन रहा देश का नया मैराथन डेस्टिनेशन
Udaipur Times, Vedanta Zinc City Half Marathon: वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 के आयोजन में अब सिर्फ एक महीना शेष है जिसके लिए अब तक 5,500 से अधिक धावकों ने पंजीकरण करा लिया है। 6 सितंबर को आयोजित होने वाली यह मैराथन अपने तीसरे संस्करण में और भी बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य पेशेवर खिलाड़ियों, नए धावकों, परिवारों, विद्यार्थियों और कॉर्पोरेट टीमों को ‘वन रन, वन कम्युनिटी‘ के संदेश के साथ एक मंच पर लाना है। Vedanta Zinc City Half Marathon
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा Anybody can run के सहयोग से आयोजित इस मैराथन को AIMS से प्रमाणित किया गया है तथा यह वर्ल्ड एथलेटिक्स से संबद्ध है। फतेहसागर झील, अरावली की पहाड़ियां और उदयपुर के ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरने वाली यह मैराथन तेजी से देश और विदेश के धावकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। यह आयोजन केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि रन फॉर जीरो हंगर अभियान के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा देता है। Vedanta Zinc City Half Marathon
इस वर्ष अब तक 21.097 किमी हाफ मैराथन के लिए 800 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 10 किमी कूल रन के लिए 1,500 से अधिक और 5 किमी ड्रीम रन के लिए 3,200 से अधिक लोगों ने नाम दर्ज कराया है। पिछले वर्ष इस आयोजन में 27 राज्यों और कई देशों से लगभग 7 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया था। इस साल और अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के जुड़ने की उम्मीद है, जिससे उदयपुर की पहचान देश के प्रमुख रनिंग डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत होगी। Vedanta Zinc City Half Marathon
उदयपुर की धावक अश्मिका शर्मा ने कहा कि, ‘मैं वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के पिछले दो संस्करणों में भाग ले चुकी हूं। उदयपुर की झीलों, ऐतिहासिक स्थलों और अरावली की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ने का अनुभव बेहद खास होता है। इस वर्ष मैं 21 किमी हाफ मैराथन में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित हूं। मेरे लिए यह केवल दौड़ नहीं, बल्कि जिंक सिटी की खूबसूरती, ऊर्जा और सामुदायिक भावना का उत्सव है। Vedanta Zinc City Half Marathon
मैराथन का आयोजन फील्ड क्लब, उदयपुर से शुरू होगा। 21.097 किमी का मार्ग फतेहसागर पाल, रोटरी सर्कल, सनसेट पॉइंट पार्क, नेहरू गार्डन और सहेलियों की बाड़ी जैसे प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेगा। 10 किमी और 5 किमी की दौड़ के मार्ग भी सभी आयु वर्ग और फिटनेस स्तर के प्रतिभागियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। सितंबर के सुहावने मौसम और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ यह आयोजन प्रतिभागियों को यादगार अनुभव देगा। Vedanta Zinc City Half Marathon
अमेरिका की धाविका, अमांडा डैस्कोलियस, ने कहा कि, मैं अमेरिकी सेना में सार्जेंट रह चुकी हूं, यात्रा करना मुझे बहुत पसंद है और मैं तीन बच्चों की मां हूं। मेरे लिए दौड़ हमेशा अनुशासन और दृढ़ता का प्रतीक रही है। वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद उत्साहजनक है। उदयपुर को इस खास अंदाज में देखने और महसूस करने का अवसर मिलना मेरे लिए यादगार अनुभव होगा। झीलों, अरावली पर्वतमाला और शहर की समृद्ध विरासत से होकर गुजरने वाला यह रूट इस मैराथन को और भी खास बनाता है। मैं भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन का अनुभव लेने और देश-दुनिया से आने वाले धावकों के साथ दौड़ने के लिए उत्सुक हूं। Vedanta Zinc City Half Marathon
फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह मैराथन उदयपुर के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। इससे स्थानीय होटल, रेस्तरां, परिवहन सेवाओं और व्यापारिक गतिविधियों को लाभ मिलने की संभावना है। पिछले दो वर्षों में यह आयोजन उदयपुर को खेल पर्यटन और अनुभव आधारित आयोजनों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। Vedanta Zinc City Half Marathon
वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण अभी खुले हैं। इच्छुक प्रतिभागी उदयपुर मैराथन और हिंदुस्तान जिंक के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण सभी श्रेणियों के भरने तक जारी रहेंगे।
