आबू स्पोर्टन टीम ने जीती लायन्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता

लायन्स क्लब कप क्रिकेट टुर्नामेन्ट
 | 
आबू स्पोर्टन व सिंवाची मालानी टीम के बीच खेले गये फाईनल मैच में आबू स्पोर्टन ने सिंवाची मालानी को हराकर कप पर कब्जा जमाया।

उदयपुर। लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-2 की ओर से फिल्ड क्लब के मैदान पर चल रहे लायन्स क्लब कप क्रिकेट टुर्नामेन्ट के पांचवे व अंतिम दिन आज आबू स्पोर्टन व सिंवाची मालानी टीम के बीच खेले गये फाईनल मैच में आबू स्पोर्टन ने सिंवाची मालानी को हराकर कप पर कब्जा जमाया।

उप प्रांतपाल प्रथम संजय भण्डारी ने बताया कि पूर्व मल्टीपल चेयरमेन अरविन्द चतुर के निर्देशन में चले इस टुर्नामेन्ट के अंतिम दिन आज आबू स्पोर्टन की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सिंवाची मालानी ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 142 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खडा किया। 

डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन विपिन लोढ़ा ने बताया कि बल्लेबाजी करने उतरी आबू स्पोर्टन की टीम ने 12.4 ओवर में मात्र 3 विकिट खो कर लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए कप पर कब्जा कर लिया। आबू स्पोर्टन की ओर से प्रतीक सक्सेना को मैन ऑफ़ द मैच और पूरी प्रतियोगिता के दौरान र्सवश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने पर पुनीत को ही मैन ऑफ़ द सीरिज चुना गया।  

मीडिया प्रभारी सुनील मारू ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में बेस्ट बेट्समेन का पुरूस्कार मनीष भास्कर, बेस्ट बाॅलर का पुरूस्कार भरत प्रजापति को दिया गया। श्याम नागौरी ने बताया कि पांच दिन चले इस टुर्नामेन्ट में हर टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। सभी टीमें आज अपने गंतव्य के लिये प्रस्थान कर गयी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News