राष्ट्रीय विद्यालयी बास्केेटबॉल में उदयपुर की अदिति चौधरी का चयन

66वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बास्केेटबॉल प्रतियोगिता आगामी 06 जून से नई दिल्ली में

 | 
aditi choudhary

उदयपुर 30 मई 2023। आगामी 06 जून से 12 जून तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 66 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 वर्ग (छात्रा ) की राजस्थान टीम में उदयपुर संभाग से उदयपुर की अदिति चौधरी का चयन हुआ।

सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में दसवीं  कक्षा की अदिति चौधरी ने निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के द्वारा 27 एवं 28  मई को बाड़मेर में आयोजित शिविर से चयनित बास्केटबॉल टीम के 12 खिलाड़ियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। संस्था के प्रधानाचार्य सिस्टर ज्योत्सना ने बताया कि अदिति चौधरी इससे पूर्व राज्य स्तर पर उदयपुर जिले की टीम में पांच बार भाग ले चुकी हैं।

अदिति चौधरी राजस्थान टीम की सबसे कम आयु की खिलाड़ी भी है। चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह, मार्गदर्शक जसवंत सिह जेतावत तथा माता-पिता डॉ अनिला एवं डॉ लाला राम जाट को दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News