एडवोकेट प्रीमियर लीग 2025

बार एसोसिएशन उदयपुर द्वारा आयोजित

 | 
advocate premier league

उदयपुर 9 मार्च 2025 । बार एसोसिएशन उदयपुर के चार दिवसीय एडवोकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में फील्ड क्लब मैदान पर सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला सेठ जी 11 वर्सेस नाहर 11 के बीच 9:00 शुरू हुआ, नाहर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन का स्कोर दिया  लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेठ जी 11 की टीम ने 18 ओवर में तीन विकेट खोते हुए लक्ष्य को हासिल किया और 6 विकेट से विजय रही जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच देवेंद्र सिंह झाला रहे जिन्होंने 32 बोल में 48 रन व 1 विकेट लिया।

द्वितीय मुकाबला नारायण 11 वर्सेस देवड़ा 11 के बीच 1:00 से प्रारंभ हुआ। नारायण 11 ने बल्ले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन 5 विकेट खोकर बनाएं,  लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवड़ा 11 टीम 20 ओवर में  105 रन बना पाई जिससे नारायण इलेवन 39 रनों से विजय रही। नारायण 11 के कप्तान चेतन दास ने 48 बॉल में 54 रन व 4 विकेट लेते हुए प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
 
बार एसोसिएशन उदयपुर के महासचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सेमीफाइनल में विजेता रही सेठ जी 11 और नारायण 11 के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा उक्त मुकाबले के बाद समापन समारोह का आयोजन भी फील्ड क्लब में ही किया जा रहा है। 

उक्त कार्यक्रम बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह शक्तावत की अध्यक्षता में हुआ और कार्यक्रम में बार कार्यकारिणी उपाध्यक्ष देवीलाल जाट, सचिव अभिषेक कोठारी, वित्त सचिव राजकुमार शर्मा, पुस्तकालय सचिव खेमराज डांगी, सहवत सदस्य घनश्याम सिंह चौहान, सुनील दत्त शुक्ला, नवीन वसीटा, मदन पटेल, दशरथ सिंह राजपुरोहित, के साथ कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News