फील्ड क्लब मैदान में हुआ एडवोकेटस् प्रीमियर लीग2023 का आयोजन

चक्रवर्ती राव की एकलिंग नाथ-11 ने सिंह-11 को शिकस्त देकर टूर्नामेंट जीता, चेतन रहे मैन ऑफ द सीरीज

 | 
BAR Association Cricket

उदयपुर, 27 फरवरी 2023 - बार एसोसिएशन उदयपुर के तत्वावधान मे आयोजित 4 दिवसीय’’ एडवोकेटस् प्रीमियर लीग’’ 2023 को एडवोकेट चक्रवर्ती सिंह राव की एकलिंग नाथ-11 ने सिंह-11 को 41 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट जीत लिया। वही महिला मैच में दिल्ली की “बापना 11” ने सुरेंद्र पालीवाल कुलदीप परिहार की टीम महादेव 11 को हराकर ट्रॉफी जीती।

बार एसोसिएशन के महासचिव शिव कुमार उपाध्याय ने बताया कि फिल्ड क्लब मैदान पर आयोजित महिला अधिवक्ताओं के फाइनल मुकाबले में  महादेव-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाये। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी बापना -11 ने 10 विकेट से जीत हासिल की। बापना 11 की कप्तान हितेषी जैन को वुमेन आफ द मैच घोषित किया गया। बापना 11 की ओर से पुष्पा लोहार ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

एकलिंग नाथ-11 ओर सिंह-11 के बीच हुआ फाइनल मुकाबला

तीन दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंची। एकलिंग नाथ-11 बनाम सिंह-11 के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए एकलिंगनाथ द्वारा 161 रन का लक्ष्य दिया गया । तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेन ऑफ़ द मैच एवं मैन ऑफ़ द सीरीज चेतन दास वेरागी को घोषित किया गया वहीं, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मेन चेतन चौधरी, बेस्ट बोलर यदुराज सिंह राठौड़, बेस्ट फिल्डर मनोहर सिंह परमार को घोषित किया गया।

बार अध्यक्ष राकेश मोगरा ने बताया कि मैच के पश्चात समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ सांसद सी.पी.जोशी, उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा, जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा, आई.जी. अजय पाल सिंह लाम्बा, जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंचल  मिश्रा, एडिशनल कलक्टर सिटी प्रभा गौतम, सीजेएम, भारत भूषण पाठक एडीजे कुलदीप शर्मा एवं न्यायिक अधिकारीगण डॉ पीयूष एवं कार्तिक शर्मा वरिष्ट अध्क्ता कंचन सिंह  हिरण, एपीएल संयाजक प्रवीण खण्डेलवाल अतिथि के रूप मे समारोह में मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन गगन कुमार सनाढ्य ने किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News