उदयपुर के आफताब खान का राष्ट्रीय स्तर कबड्डी की राजस्थान टीम में चयन

प्रतियोगिता कर्नाटक के मैसूर शहर में खेली जाएगी
 | 
aftab khan

उदयपुर 27 जून 2023 । जिले के कबड्डी खिलाड़ी आफताब खान पठान का राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता युवा कबड्डी सीरीज में सिलेक्शन हुआ।प्रतियोगिता कर्नाटक के मैसूर शहर में खेली जाएगी जिसमें आफताब खान अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। 

चयन होने पर उदयपुर कबड्डी संघ के सचिव जालम चंद जैन अध्यक्ष नानालाल वया, कोच कपिल जैन श्याम सुंदर शर्मा एवं कबड्डी संघ के समस्त पदाधिकारी, ग्रामीण विधायक फुल सिंह  मीणा, भाजपा नेता प्रमोद सामर, महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, बलवीर दीगपाल, महेन्द्र जोशी ने माला, उपरणा पहना कर सम्मान किया। उक्त जानकारी कबड्डी संघ के सचिव जालमचंद जैन ने दी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News