अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस 23 सितम्बर से उदयपुर में

राज्य टीम के लिए मांगे नाम

 | 
lawn tennis

उदयपुर, 25 जुलाई। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस (महिला एवं पुरूष) प्रतियोगिता 2023-24 आगामी 23 से 28 सितम्बर 2023 को उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव स्टेडियम में आयोजित होगी।

कार्मिक विभाग के शासन सचिव ने सभी जिला कलक्टर्स को पत्र भेज कर प्रतियोगिता में राज्य की टीम गठित करने के लिए नाम आमंत्रित किए हैं। जिला कलक्टर उदयपुर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने विभाग के इच्छुक अधिकारी-कर्मचारी के आवेदन निर्धारित प्रारूप में 31 जुलाई तक खेल अधिकारी शासन सचिवालय जयपुर को ईमेल आईडी एआईसीएसराज एड जीमेल डॉट कॉम पर प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News