उदयपुर के आमिल अली को बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक

इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के आमिल अली को बॉक्सिंग (पुरूष) में स्वर्ण पदक

 | 
boxer amil ali

उदयपुर 29 दिसंबर 2023। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली में आयोजित दक्षिण पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयी बॉक्सिंग (पुरूष) प्रतियोगिता 25 से 27 दिसम्बर 2023 को आयोजित की गई। जिसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के खिलाड़ी आमिल अली को बॉक्सिंग (पुरूष) में 46-48 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

विवि क्रीड़ा मण्डल सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली में आयोजित हुई दक्षिण पश्चिम क्षेत्र बॉक्सिंग (पुरूष) प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के खिलाड़ी आमिल अली ने 46-48 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही खिलाड़ी आमिल अली, नमन शर्मा व क्रियांशु सिंह राव ने ऑल इण्डिया इंटर जोनल बॉक्सिंग (पुरूष) प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। जिसका आयोजन चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली में ही आगामी 2 जनवरी, 2024 से किया जायेगा।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रो. नीरज शर्मा, डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने खिलाड़ी आमिल अली, नमन शर्मा व क्रियांशु सिंह राव एवं टीम मैनेजर धवल राज माली व कोच वर्धमान सिंह नरूका को बधाई दी। इसके साथ ही प्रोत्साहन हेतु अगले वर्ष 29 अगस्त 2024 को खेल दिवस के अवसर पर आमिर अली को विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News