उदयपुर के अमित को राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी में तीसरा स्थान

विश्व चैंपियनशिप का हिस्सा बनने से चुके अमित

 | 
Amit

अगले माह बेलग्रेड सर्बिया में होने वाली विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में चयन हेतु बेल्लारी कर्नाटका में हुई राष्ट्रीय सीनियर मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर के अमित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि अमित को सेमीफाइनल में अंको के आधार पर 3-2 से उत्तर प्रदेश के मुक्केबाज़ के साथ एक कड़े मुकावले मे हार का सामना करना पड़ा और तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। 

अमित क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। उदयपुर आने पर उनका शानदार स्वागत किया जाएगा। वरिष्ठ जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, महाराणा प्रताप खेलगांव खेल अधिकारी डी जे पैट्रिक, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ आर ओ सी के चेयरमैन दलपत सिंह चुण्डावत, जिला मुक्केबाज़ी संघ के समस्त अधिकारी, समस्त मुक्केबाज़ों ने अमित को बधाई दी है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News