भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए जद्दोजहद करेंगे उदयपुर के अमित

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 के स्थान पाने के लिए राजस्थान से एकमात्र अमित करेंगे प्रयत्न

 | 
Amit

उज्बेकिस्तान के ताशकंद शहर में 20 जनवरी से शुरू होगी प्रतियोगिता

उदयपुर 1 जनवरी 2022 । उज्बेकिस्तान के ताशकंद शहर में 20 जनवरी से शुरू हो रही अंडर 22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए उदयपुर के अमित का चयन 67 भार वर्ग में हुआ है। 

राजस्थान मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया की पटियाला में 3 जनवरी को अमित अपनी श्रेष्ठता साबित कर भारतीय टीम में अपना स्थान बनाने का प्रयत्न करेंगे। 

राठौड़ ने बताया कि हाल में अमित ने राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया था, उसी आधार पर उनका चयन हुआ है। राजस्थान से अमित ही इस चयन स्पर्धा में शामिल होने वाले एक मात्र मुक्केबाज है वे क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत के प्रशिक्षणार्थी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News