अनिल कुमार ने बेस्ट फिजिक में कांस्य पदक जीता

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अनिल कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया 

 | 
posture

उदयपुर, 6 फरवरी 2024। ऑल इण्डिया बेस्ट फिजिक (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन 02 फरवरी 2024 से 04 फरवरी 2024 तक आयोजन यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट, केरल में किया गया। जिसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अनिल कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की बेस्ट फिजिक (पुरूष) के खिलाड़ी अनिल कुमार ने 100 kg वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहली बार बेस्ट फिजिक में कांस्य पदक जीता।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रो. नीरज शर्मा, डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने अनिल कुमार एवं उनके टीम मैनेजर व कोच कमलेश शर्मा को बधाई दी। इसके साथ ही प्रोत्साहन हेतु कहा कि आगामी 29 अगस्त 2024 खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News