वर्ल्ड चैंपियनशिप में अनिल सैनी ने जीते दो कांस्य पदक

इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विश्व के 13 देशो के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया

 | 
anil saini

उदयपुर 28 दिसंबर 2023।  तेलंगाना के लाल बहादुर स्टेडियम में सम्पन्न हुई 10वी वर्ल्ड सीनियर, जूनियर, सब जूनियर, मास्टर वर्ग की महिला और पुरुष स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

भारतीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग उदयपुर के अनिल सिंह सैनी ने सीनियर वर्ग के 95 किलोग्राम भार वर्ग में दो कांस्य पदक जीत कर अपना और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विश्व के 13 देशो के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

अनिल सिंह सैनी के पदक जीतकर उदयपुर लौटने पर भारतीय स्टेट लिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष प्रमोद सामर एवं भारतीय टीम के मैनेजर चंद्रेश सोनी एवं राष्ट्रीय संघ के सभी खिलाड़ियों ने स्वागत किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News