लाॅन टेनिस में अन्डर-18 का खिताब अनुष्का अग्रवाल ने जीता
उदयपुर। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही राजस्थान स्टेट जूनियर ओपन एवं अन्तर जिला लाॅन टेनिस टुर्नामेन्ट में आज सेमिफाईनल व फाईनल मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में अन्डर-18 का खिताब अनुष्का अग्रवाल ने जीता।
आयोजन सचिव दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि बालक अन्डर-14 वर्ग में जयपुर के सत्यनिधि कासलीवाल ने क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया। शिवराज भट्ट ने आदित्य कपूर को 6-2 से, दक्ष सचदेवा ने अगस्त्य व्यास को 6-2 को हराया।
बालक अन्डर-12 में जयपुर के अगस्त्य व्यास ने क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया। वैदिक ने अमृतराज को 6-2 से हराया। बालक अन्डर-18 में पुनीत जाकर ने आर्या को 6-4 से हराया।
बालिका अन्डर-10 वर्ग में सारथी जयमान ने और बालिका अन्डर-14 में भव्या व्यास ने क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया। रविवार प्रातः 11 बजे टुर्नामेन्ट का समापन होगा।