आर्ट्स कॉलेज खो खो में बना विजेता
फाइनल में राजकीय महाविद्यालय बड़ी सादड़ी को 6-4 से परास्त किया
उदयपुर। ओस्तवाल कॉलेज की मेजबानी में आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में कला महाविद्यालय (आर्ट्स कॉलेज) की टीम विजेता बनी।
सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ हेमराज सिंह चौधरी ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले में एसएमबी गवर्नमेंट कॉलेज नाथद्वारा को एक पारी से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय बड़ी सादड़ी को 6-4 से परास्त कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।