बीएन ट्रैक्स पर जिला स्तरीय टीम चयन हेतु एथलेटिक्स ट्रायल्स 14-15 अप्रैल को

खिलाड़ियों का चयन सीनियर व यूथ वर्ग हेतु किया जाएगा

 | 
BN Atheletics

उदयपुर 12 अप्रैल 2024 । जिला एथलेटिक संघ द्वारा 14 व 15 अप्रैल को एथलेटिक्स के खिलाड़ी हेतु चयन ट्रायल आयोजन किया जाएगा जिसमे खिलाड़ियों का चयन सीनियर व यूथ वर्ग हेतु किया जाएगा।  

जिला एथलेटिक संघ के सचिव डॉ भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सीनियर चयन ट्रायल में 18 से 35 वर्ष के पुरुषों महिला एथलेटिक्स भाग ले सकेंगे। वहीं यूथ वर्ग में 16 व 17 वर्ष 2007 व 2008 में जन्म लिए बालक व बालिकाएं भाग ले सकेंगे।  खिलाड़ी इसमें भाग लेने हेतु दिनांक 14 अप्रैल को पत्र 7:00 बजे बीएन कॉलेज एथलेटिक्स ट्रैक पर एथलेटिक्स कोच प्रवीण चौधरी को रिपोर्ट करे।  

खिलाड़ी को जन्म प्रमाण पत्र अथवा बोर्ड की अंक तालिका व आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करवानी होगी। वहीं राज्य स्तर पर भाग लेने हेतु खिलाड़ियों के पास एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी यूआईडी होना अनिवार्य होगा। ट्रायल में केवल उदयपुर जिले के मूल निवासी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।  

एथलेटिक्स ट्रायल्स द्वारा खिलाड़ियों को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान एथलेटिक संघ के तत्वाधान में 4 व 5 मई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर व यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। ट्रायल के तहत ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न प्रतियोगिताओ  का आयोजन किया जाएगा। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News