खेलगांव में बनेगा बेबी स्विमिंग पुल
उदयपुर 10 नवंबर 2025। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना पंच गौरव के तहत उदयपुर जिले में पंच गौरव के तहत चिन्हित तैराकी और महुआ के विकास के लिए ज़िला कलक्टर ने प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की गई हैं। इसमें उदयपुर में स्थित खेलगांव परिसर में बेबी स्विमिंग पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है।
ज़िला कलक्टर ने बताया कि राजस्थान सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम अंतर्गत सांख्यिकी विभाग के स्वीकृति आदेश पत्र की पालना में उदयपुर ज़िले को खेल श्रेणी में तैराकी के लिए बजट आवंटन व्यय के लिए ज़िला खेल अधिकारी से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार तैराकी के लिए कुल 1 करोड़ 2 लाख रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इसमें 50 लाख रूपए की लागत से खेलगांव उदयपुर में बेबी स्विमिंग पुल निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के लिए 40 लाख, मशीनरी, संयंत्र आदि की खरीद के लिए 10 लाख रूपए प्रस्तावित किए गए हैं।
इसी प्रकार एक ज़िला एक प्रजाति के तहत चयनित महुआ के लिए बजट आवंटन व्यय हेतु उप वन संरक्षक उदयपुर के प्रस्ताव अनुसार 85 लाख रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इसमें वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण के लिए 40 लाख, कम्प्यूटरीकरण एवं संचान व्यय के लिए 25 लाख, उत्सव एवं प्रदर्शनी के लिए 10 लाख तथा जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार व्यय के लिए 10 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।
#PanchGaurav #UdaipurNews #RajasthanGovernment #KhelgaonUdaipur #BabySwimmingPool #UdaipurDevelopment #MahuaPlantation #UdaipurSports #RajasthanSchemes #UdaipurUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
