उदयपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी आनंदिता तामरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

राजस्थान स्टेट ओपन बैडमिंटन सीनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आनंदिता तामरा उपविजेता रही

 | 
anandita tamra

उदयपुर 8 दिसंबर 2023। राजस्थान स्टेट ओपन बैडमिंटन सीनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की छात्रा आनंदिता तामरा उपविजेता रही उनका राजस्थान टीम में चयन हुआ। 

बी एन यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ हितेश रावल  ने बताया की आनंदिता तामरा का चयन सीनियर नेशनल बैडमिंटन के लिए गुवाहाटी, आसाम के लिए भी चयन हुआ है जो 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

बीएन यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ कमल सिंह राठौड़ ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया और प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने बधाई प्रेषित की और बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News