उदयपुर के अर्क एवं आनंदिनी बैडमिंटन मिश्रित युगल फाइनल में

राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के आज खेले गए मुकाबलों में क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न

 | 
badminton

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतियोगिता में सख्ती के साथ गाइडलाइन का ध्यान रखा जा रहा है

लव-कुश इनडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले जीतने के बाद उदयपुर के अर्क जैन एवं आनंदनी नागदा ने मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बना ली है। वहीँ, अर्क ने भरतपुर के भुवन सिंह के साथ बालक युगल में भी अपन स्थान सुनिश्चित कर दिया है।

badminton

राजस्थान के सचिव के.के शर्मा ने बताया कि 8 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से सभी फाइनल स्टार्ट हो जाएंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतियोगिता में सख्ती के साथ गाइडलाइन का ध्यान रखा जा रहा है। कोर्ट में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News