बडोला हुंडई प्रीमियर लीग का आयोजन
क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता बडोला उदयपुर सेल्स टीम रही
| Feb 23, 2020, 23:04 IST
उदयपुर 23 फरवरी 2020 । हुंडई कारों के उदयपुर के सुप्रसिद्ध वितरक बडोला हुंडई ने क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन डीपीएस के मैदान में किया, जिसमें बडोला बाॅडीशॉप, बडोला सर्विस, बडोला सेल्स व बडोला बन्कर्स, राजसमंद की टीमों ने भाग लिया।
क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता बडोला उदयपुर सेल्स टीम रही, जिसके इन्दरपाल एवं हर्षित ने ट्रॉफी प्राप्त की एवं उपविजेता बडोला बॉडीशॉप रही, जिसके कैप्टन राहुल ने ट्रॉफी ली।
बडोला हुंडई के निदेशक रोहित बडोला एवं नक्षत्र तलेसरा ने लीग के विजेताओं को एवं मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कैच हेतु भी पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की ।
