बांसवाड़ा के जतिन ने कराटे में जीता राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल
66 किलोग्राम कराटे प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
बांसवाड़ा, 2 अक्टूबर 2025। पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खान्दूकॉलोनी के 11वीं विज्ञान वर्ग के छात्र जतिन ने कराटे में राज्य स्तर पर बांसवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रभुलाल यादव ने बताया कि जतिन ने 17 वर्षीय कराटे प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम वर्ग में अपने शानदार प्रदर्शन से गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले में गर्व का माहौल बन गया है।
प्राचार्य ने जतिन की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जीत अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आगामी प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय की छवि को ऊंचा उठाएगी।