बांसवाड़ा में राज्य स्तरीय U-17 छात्रा वर्ग क्रिकेट 1 अक्टूबर से
प्रतियोगिता आयोजन की तैयारियां पूर्ण-42 टीमें होंगी शामिल
बांसवाड़ा 27 सितंबर 2025। ज़िला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंधारवाड़ी बांसवाड़ा के तत्वावधान में 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग 17 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत राज्य के विभिन्न ज़िलों से आने वाली टीमों के प्रतियोगिगता में भाग लेने टीमोंक के चयन श्रेणी का निर्धारण करने के लिए टीम ड्रा का आयोजन विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्षण तालिका का निर्धारण किया गया।
आरंभ में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा एवं प्रतियोगिता सचिव श्रीमती अनिता शर्मा ने प्रतियोगिता आयोजन के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।
प्रतियोगिता संयोजक एवं विद्यालय के प्राचार्य मनोज सिंघवी ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों से 42 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कर्षण तालिका निर्माण के लिए आयोजित बैठक मेंमाध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विमल चौबीसा, बांसवाड़ा ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक् शिक्षा अधिकारी सुनील जैन के अलावा विजया दवे, बापूलाल माली, विनोद पानेरी, अचल मालोत, अविनाश चौबीसा, कपिल जोशी, श्रीमी संतोष शर्मा उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण में आयोजित होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता में टीमों का क्रम तय करने के लिए विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों का बैठक में ड्रा के माध्यम से क्रम निर्धारण कार्य पूरा किया गया।
प्रतियोगिता संयोजक एवं विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत विभिन्न समितियों का गठन कर कार्य विभाजन कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 1 अक्टूबर को बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर स्थित एमएसबी मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह की व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
