बास्केटबॉल: राजस्थान ने गोवा को 84-8 से हराया
50वी सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता
उदयपुर 4 अक्टुबर 2025। 50वी सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का देहरादून (उत्तराखंड) के उद्घाटन सत्र के पहले मैच में राजस्थान टीम ने गोवा की टीम को 84-8 के स्कोर हरा अगले राउंड में प्रवेश किया।
उदयपुर ज़िला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि 4 अक्टूबर 2025 से 11 अक्टूबर तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित 50वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चेम्पियनशिप (बालिका वर्ग) में सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतहपुरा की कृष्णा चौधरी, हिमांशी डुंगरपुरिया एवं ध्रुविका दमानी राजस्थान राज्य टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है ।
तीनों खिलाड़ियों ने सितंबर माह में ही CBSE नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है जो उदयपुर एवं राजस्थान की उपलब्धि रही।
उदयपुर ज़िला बास्केटबॉल संघ के सचिव महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उक्त बालिका का चयन हनुमानगढ़ जिले में जून माह में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहने के कारण इन तीनों बालिकाओं का राजस्थान टीम में चयन हुआ है जो उदयपुर संभाग के लिए बड़े हर्ष बात है। यह तीनों बालिकाएं लंबे समय से उदयपुर जिले की विजेता टीम की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
