भूमिका वसीटा खेलो इंडिया की अस्मिता महिला हॉकी लीग में टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त

इस वर्ष इस लीग का आयोजन LNIPE ग्वालियर, मध्य प्रदेश में 14 से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा

 | 
Bhumika Vasita

उदयपुर 13 अप्रैल 2026 । उदयपुर ज़िले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगवा की शारीरिक शिक्षिका भूमिका वसीटा को निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने खेलो इंडिया की राष्ट्रीय स्तर की महत्वकांक्षी खेल योजना 5वीं अस्मिता जूनियर और 4th सब जूनियर महिला हॉकी लीग 2025-26 के लिए टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में नियुक्त किया गया है । 

हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित खेलो इंडिया की महत्वकांक्षी खेल योजना अस्मिता लीग देश में विभिन्न खेलो में महिला खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। इस वर्ष इस लीग का आयोजन एल एन आई पी ई, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में 14 से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। 

हॉकी इंडिया ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए राजस्थान के निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट को भूमिका वसीटा की नियुक्ति की अनुशंसा की जिस पर जाट ने उदयपुर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांगवा (ब्लॉक मावली) की शारीरिक शिक्षिका भूमिका वसीटा को टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में नियुक्त किया है। 

इससे पूर्व भी विगत वर्षों में शारीरिक  शिक्षिका भूमिका वसिटा 38 वे राष्ट्रीय खेल,हॉकी इंडिया महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप, खेलो इंडिया वूमेंस हॉकी लीग व सब जूनियर गर्ल्स एकेडमी नेशनल में अपनी सेवाएं दे चुकी है। निदेशक द्वारा जारी प्रतिनियुक्ति आदेश में निर्देश दिए हैं कि भूमिका प्रतियोगिता के दौरान हॉकी इंडिया के मार्गदर्शन में कार्य करें। यह नियुक्ति न केवल भूमिका वसीटा के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह महिला हॉकी के प्रति राजस्थान और खासकर उदयपुर जिले की सराहना को भी दर्शाता है। इस प्रकार की नियुक्तियों से महिला खेलों व योग्य महिला कार्मिकों को बढ़ावा मिलता है और नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होता है।

#KheloIndia #AsmitaLeague #WomenInSports #HockeyIndia #IndianHockey #SportsIndia #WomenEmpowerment #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanSports #Gwalior #MadhyaPradesh #GirlsInSports #SportsOfficials #WomenLeadership #IndianAthletes #GrassrootsSports #YouthSportsIndia #BreakingNewsIndia

 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News