वेटलिफ्टिंग और मलखंभ में भूपालपूरा बालिका विद्यालय चैंपियन

दीपिका खटीक व सपना शक्तावत का राज्य स्तर पर चयन हुआ

 | 
bhupalpura girls school

उदयपुर 27 सितंबर 2024। 68वीं जिला स्तरीय मलखंभ एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शहर के भूपालपुरा बालिका विद्यालय ने बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियनशिप अपने नाम की। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक इंदिरा करतला के नेतृत्व में 17 आयु वर्ग मलखंभ में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें दो बालिकाएं दीपिका खटीक व सपना शक्तावत का राज्य स्तर पर चयन हुआ। ये दोनो बालिकाएं भरतपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता में भाग लेगी।

वहीं दूसरी ओर 68 सी जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग 17 व 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालपुरा की बालिकाओं ने  परचम लहराया।

Bhupalpura gilrs school

स्थानीय विद्यालय की वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका इंदिरा करतला ने बताया कि विद्यालय की बालिकाओं की कड़ी मेहनत व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक इंदिरा करतला कोच हिमांशु बुशरा खान की नेतृत्व में 19 वर्ष छात्र में तीन गोल्ड एक ब्रांच वी 17 वर्ष छात्र में दो गोल्ड तीन सिल्वर एक ब्रांच हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की।  

जोधपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय की पांच छात्राएं उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे 57 किलो में नताशाबानो 64 किलो में अमरीन 81 किलो में अलीशा  50 किलो में अनीता मीणा 76 किलो में तनीषा साहू भाग लेंगी।  

भूपालपुरा की बालिकाओं ने दो चैंपियशिप हासिल की जिसमें विद्यालय की वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा इंदिरा करतला का विशेष योगदान रहा जो खुद राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्लेयर है वह कबड्डी खेल की संयोजक भी रहती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News