भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के दो बॉक्सर खेलों इंडिया के लिए चयनित

इन दोनो खिलाडियों ने अपने भार वर्ग मे उच्च प्रदर्शन किया

 | 
BN

बाक्सिंग में चेष्टा मेडतिया, समर फतेह सिंह राठौड़ का खेलों इंडिया में चयन

उदयपुर 03 जनवरी/ भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के दो बाक्सर चेष्टा मेडतिया, समर फतेहसिंह राठौड़ का खेलों इंडिया में चयन हुआ।

स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ हितेष चन्द्र रावल ने बताया कि हाल ही में लवली प्रोफेशनल विवि पंजाब में आयोजित अखिल भारतीय बोक्सिंग अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में इन दोनो खिलाडियों ने अपने भार वर्ग मे उच्च प्रदर्शन किया।

स्पोर्टस बोर्ड के अध्यक्ष  डॉ. राजेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि फरवरी माह में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में चेष्टा मेडतिया, समर फतेह सिंह राठौड का चयन खोलो इंडिया प्रतियोगिता में हुआ।

दोनों खिलाड़ियों को विश्विविद्यालय चेयरपर्सन प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली, कार्यवाहक प्रेसीडेन्ट डॉ महेन्द्र सिंह राणावत, रजिस्ट्रार परबत सिंह राठौड़ तथा उप रजिस्ट्रार डॉ राजेन्द्र पाल सिंह राठौड़ द्वारा शुभकामनाएं दी गई।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News