बॉक्सर चंचल ने महिला युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

चंचल का 38वी राजस्थान राज्य पुरूष और 22 वीं महिला युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 45-48 किग्रा भार वर्ग में  द्वितीय स्थान (रजत पदक) हासिल

 | 
chanchal choudhary

भूपाल नोबल्स की चंचल चौधरी का 38वीं राजस्थान राज्य पुरूष और 22 वी महिला युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 45-48 किग्रा भार वर्ग में  द्वितीय स्थान (रजत पदक) हासिल किया।

उदयपुर  के भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ सीमा नरुका ने बताया कि भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल की उत्तरोत्तर प्रगति और शताब्दी वर्ष महोत्सव मे भूपाल नोबल्स के लिए एक औऱ खुशी का पल बॉक्सिंग में जुड़ा जब नंदनी तोमर के बाद हमारी एक और 12वीं की छात्रा बॉक्सर चंचल चौधरी ने रावतसर कूजला जिला चुरू में आयोजित 38वी राजस्थान राज्य पुरूष और 22 वी महिला युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 45-48 किग्रा भार वर्ग में द्वितीय स्थान (रजत पदक) हासिल किया है।

विद्या प्रचारिणी सभा के सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया ने  विद्या प्रचारिणी सभा एवं चंचल चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के लिए गौरव की बात है। मोहब्बत सिंह रूपखेड़ी, प्रबंध निदेशक ने संस्थान ने बधाई दी एवं विद्यालय के चेयरमैन हनुमन्त सिंह बोहेड़ा और समस्त बीएन संस्थान ने भी नंदिनी और चंचल को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी। यह जानकारी पीआरओ डॉ कमल सिंह राठौड़ ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News